spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

काशीपुर : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने लगवाये रिफ्लेक्टर

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा उनको कम करने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से गेहूँ की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।

काशीपुर में एआरटीओ असित कुमार झा के नेतृत्व में नवीन अनाज मंडी में गेहूं की ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लाल, सफेद और पीले रंग के रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस दौरान 3 दर्जन के करीब ट्रैक्टर ट्रालियों पर यह रिफ्लेक्टर लगाए गए।

एआरटीओ काशीपुर असित कुमार झा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा उनकी कमी लाने के मकसद से एक प्रयास के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साइड पर लाल रंग का, दोनों साइडों में पीले रंग का तथा आगे की तरफ सफेद रंग का रिफ्लेक्टर लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि रात्रि के समय अन्य वाहन चालकों के वाहनों की लाइट रिफ्लेक्टर पर पड़ती है तो परावर्तित होकर उन वाहन चालकों को दूर से ही इस रिफ्लेक्टर की चमक दिखाई पड़ जाती है, जिससे अन्य वाहनों के वाहन चालक सावधान हो जाते हैं तथा इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम हो जाती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles