spot_img
spot_img
Saturday, May 30, 2026
spot_img

रोटरी क्लब ने एससी गुड़िया आईएमटी में किया वृक्षारोपण

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2022 को बाजपुर रोड स्थित एससी गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड लॉ कॉलेज के प्रांगण में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रो. डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने क्लब के सभी उपस्थित सदस्यों से पर्यावरण को शुद्ध बनाने हेतु कम से कम एक वृक्ष रोपित करने का अनुरोध किया जिससे आने वाली पीढ़ी शुद्ध वातावरण में सांस ले सके।

इस अवसर पर क्लब की सचिव डॉ. सुरूचि सक्सैना, डॉ. नरेश मेहरोत्रा, बीएस सेठी, टीएस सोढी, सुरेन्द्र पाल, सुभाष शर्मा, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, डॉ. तनु सिंह, पूनम जोशी, मिनी अरोरा के अतिरिक्त एससी गुड़िया आईएमटी संस्थान के निदेशक डॉ. केवल कुमार, निदेशक (प्रशासन) पवन कुमार बक्शी, प्राचार्या (यूजी) डॉ. निमिषा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विशाल शर्मा, विकल्प गुड़िया, माधो सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles