spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

ट्रांसफर काशीपुर : एसआई भुवन चन्द्र आर्या बने चौकी प्रभारी कटोराताल, ओमप्रकाश भेजे गये कुंडेश्वरी

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर/काशीपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने 14 निरीक्षकों/उप निरीक्षकों के तबादले किये हैं।

एसआई भुवन चन्द्र आर्या को प्रभारी चौकी कटोराताल बनाया गया है जबकि कटोराताल प्रभारी ओमप्रकाश को कुंडेश्वरी का प्रभारी बनाया गया है। एसआई जावेद मलिक को कोतवाली काशीपुर से थाना नानकमत्ता, दीपक जोशी को थाना काशीपुर से कोतवाली किच्छा भेजा गया है।

वहीं, प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी दीपक कुमार कौशिक को नादेही का चौकी प्रभारी बनाया गया है तो नादेही चौकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप कोे एसओजी में भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी लालपुर राजेन्द्र प्रसाद का तबादला कोतवाली काशीपुर किया गया है।

निरीक्षक श्याम लाल विश्वकर्मा को रुद्रपुर कोतवाली से एसआईटी भेजा गया है।

एसआई जितेन्द्र सिंह को पुलिस लाईन से कोतवाली रुद्रपुर, धीरज टम्टा को पुलिस लाईन से ट्रांजिट कैम्प, पंकज कुमार को कोतवाली रुद्रपुर से प्रभारी चौकी लालपुर, चेतन रावत को थाना ट्रांजिट कैम्प से साइबर सेल, प्रवीण कुमार को थाना केलाखेड़ा से कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया है तथा अवनीश कुमार को थाना नानकमत्ता से प्रभारी चौकी प्रतापपुर बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles