spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : लोहिया पुल के पास एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आईटीआई थाना पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम लाडपुर, निकट वथुआखेड़ा, तहसील व थाना स्वार, जिला-रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी तौफीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई दानिश दिनाक 26.11.2025 को अपने दोस्त अहसान पुत्र आसक अली निवासी ग्राम मझरा बहादर, तहसील व थाना स्वार, उत्तर प्रदेश के साथ अपनी बाइक से आरके इन्डस्ट्री, मानपुर रोड, काशीपुर से काम करके अपने घर को वापस आ रहा था। तभी रास्ते में लोहिया पुल, काशीपुर के पास समय करीब 6ः00 बजे शाम को सामने से आ रहे एक ट्रक रजि.नं.-यूपी25 बीटी 1777 के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाते हुये उसके भाई की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

तौफीक ने बताया कि बाइक उसका भाई दानिश चला रहा था, उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा अहसान छिटक कर अलग गिर गया, उसके भी काफी गभीर चोटें आयी हैं और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। मौके से पुलिस ने उसके भाई दानिश को मोर्चरी, काशीपुर भेज दिया और अहसान को रामपुर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।

तौफीक ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तौफीक की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) तथा 281 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles