बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में बाजपुर के दो और बिलासपुर का एक युवक गिरफ्तार

0
1025

रुद्रपुर (महानाद): एसएसपी उधम सिंह नगर के नेतृत्व में पुलिस ने नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के लिए अपराधियों को एकत्रित करने, संसाधन जुटाने और हथियार उपलब्ध कराकर षड़यंत्र में शामिल बाजपुर के दो और बिलासपुर के एक युवक सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पूर्व भी हत्याकांड के 4 षडयंत्रकारियों को जेल भेज चुकी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दिनांक 28/03/2024 की प्रातः डेरा कार सेवा, नानकमत्ता के जत्थेदार बाबा तरसेम सिह की 2 अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त घटना के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

Advertisement

जांच के दौरान मुकदमा उपरोक्त में मृतक बाबा तरसेम सिंह की हत्या एक पूर्व नियोजित षड़यन्त्र के तहत किया जाना स्पष्ट हो गया था। पुलिस द्वारा पूर्व में बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश में 1- दिलबाग सिंह, 2-बलकार सिंह, 3-हरविन्दर सिंह उर्फ पिन्दी तथा 4-अमरदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुक है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी

जांच के दौरान सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी एवं पूछताछ से यह भी तथ्य प्रकाश में आया था कि अभियुक्तगण परगट सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी तुलापुर, थाना बिलसण्डा, पीलीभीत तथा सुल्तान सिंह निवासी ग्राम दड़हा, थाना बिलासपुर व सतनाम सिह निवासी कुईया, महोलिया, थाना बन्डा, शाहजहांपुर भी बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश में शामिल हैं।

सुल्तान सिंह शूटर अमरजीत सिह उर्फ बिट्टू के निकट सम्पर्क में था तथा बिट्टू को हत्याकाण्ड के लिये तैयार करने वाला सुल्तान सिंह ही है। सुल्तान सिह का काफी लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त परगट सिह को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 06.04.2024 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये कि जिस हथियार 315 बोर की रायफल से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई है, वह बाजपुर निवासी 1. जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू पुत्र सतपाल सिंह निवासी केशोवाला मोड़, बाजपुर जिला ऊधम सिंह नगर तथा 2-सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर द्वारा शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू तथा सरबजीत सिंह को बाजपुर में ही उक्त हत्या के षड़यन्त्र में सम्मिलित होकर दिनांक 17.03.2024 को जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू की स्विफ्ट कार में उपलब्ध कराया था। उक्त स्विफ्ट कार पुलिस द्वारा पूर्व में ही बरामद कर ली गयी है।

शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू तथा जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू आपस में फुफेरे भाई है, दोनों मूल रूप से सिहोर बिलासपुर के रहने वाले हैं व वर्ष 2014 में थाना रुद्रपुर से एटीएम चोरी व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में दोनों जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2024 को अभियुक्त जसपाल सिंह भट्टी और दिनांक 07.04.2024 को सुखदेव सिंह गिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू एवं सुखदेव सिंह उर्फ सोनू वर्ष 2011 में थाना बाजपुर से हत्या के मामले में साथ-साथ जेल भी गये हैं। जसपाल सिंह भट्टी थाना किच्छा का गैगेस्टर भी रहा है जिसके विरुद्ध उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में उपरोक्त अपराध से पूर्व में हत्या के दो मुकदमे सहित 9 अन्य मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त परगट सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर की सख्त चेतावनी : मामले को लेकर बिना वजह के बयानबाजी और सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी की जाएगी सख्त वैधानिक कार्यवाही।

अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास –

A- जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू पुत्र सतपाल सिंह निवासी केशोवाला मोड थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर

1-FIR NO-250/2011 धारा 302/201/364/504/506 IPC कोतवाली बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर

2-FIR N0-436/2014 धारा 380/511/307/427 IPC व 4/25 A Act कोतवाली रुद्रपुर

3-FIR NO-149/2015 धारा 302/201 IPC थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश ।

4-FIR N0-2618/2006 धारा 379/411 IPC थाना रुद्रपुर

5-FIR N0-3449/2006 धारा 379/411 IPC थाना रुद्रपुर

6-FIR N0-4687/2006 धारा 379/411 IPC थाना रुद्रपुर

7- 8- मु० अ० सं0-2479/2006 धारा 41/102 द0 प्र0 सं0 व 411/471/467/420

मु० अ० सं0-2738/2006 धारा 379 भादवि थाना बारादरी जिला बरेली उ० प्र०

भादवि व 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना किच्छा 9- मु० अ० सं0-NIL /2006 धारा 41/102 20 प्र0 सं0 व 411 भादवि थाना किच्छा

10-FIR NO-83/2024 धारा 302/34/120B/307 IPC थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर ।

B- सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बन्नाखेडा थाना

बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर

1-FIR NO-250/2011 धारा 302/201/364/504/506 IPC कोतवाली बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर

2-FIR N0-83/2024 धारा 302/34/120B/307 IPC थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर ।

षड्यन्त्र में शामिल अभियुक्त सुल्तान सिह का आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0 सं0 1464 ए/2010 धारा 147/323/324 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ० प्र०

2- मु0अ0 सं0 403/2008 धार 147/379/504/506 भादवि व 3 (1) एससी/एसटी एक्ट थाना बिलासपुर उ० प्र०

3- मु0अ0 सं0 443/1996 धारा 307/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ० प्र० 4- मु0अ0 सं0 1124/2005 धारा 467/468/471/420 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ० प्र

5- मु0अ0 सं0 369/2008 धारा 147/148/307/323/504/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ० प्र०

6- मु0अ0 सं0 494/2010 धारा 307/417/148/392/323 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ० प्र०

7- मु0अ0 सं0 320/2011 धारा 147/323/506 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर 30 प्र०

8- मु0अ0 सं0 18/2005 धारा 41/102 द0 प्र0 सं0 व 411/467/468/420/471 भादवि थाना बिलासपुर रामपुर उ० प्र०
9- मु0अ0सं0 14/2005 धारा 41/102 द० प्र० सं० व 411/467/468/420/471/120B भादवि थाना भोट रामपुर उ० प्र०

10- मु0अ0 सं0 18/2005 धारा 41/102 द० प्र० सं0 व 411 भादवि थाना भोट
रामपुर उ० प्र०

11- मु0 FIR NO-83/2024 धारा 302/307/34/120B भादवि थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here