spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

20 जून को उखड़ जायेगा कोसी का पुल, पांच लाख लोग होंगे प्रभावित

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : मानसून कीआहट मिलते ही लालपुर कोसी नदी पर बने अस्थायी पुल को जल्दी ही उखाड़ दिया जाएगा। विभाग ने जिलाधिकारी से परमिशन लेने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पुल के उखड़ने से टांडा व सैदनगर क्षेत्र की पांच लाख से ज्यादा की आबादी को जिला मुख्यालय आने के लिए तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अब उन्हें जिला मुख्यालय आने के लिए 30 किलोमीटर ज्यादा चलना पड़ेगा।
बता दें कि प्रशासन नेे क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कोसी नदी पर अस्थाई पुल तैयार किया था। लेकिन बरसात के सीजन के कारण आगामी 20 जून से रास्ता बंद कर दिया जाएगा। रास्ता बंद होने के बाद टांडा, सैदनगर सहित क्षेत्र की लगभग पांच लाख की आबादी इससे प्रभावित होगी। अब उन्हें जिला मुख्यालय रामपुर जाने के लिए स्वार या दलपतपुर होकर जाना पड़ेगा। जोकि लगभग 30 किलोमीटर ज्यादा पड़ेगा। जिससे समय के साथ-साथ पैसे भी ज्यादा खर्च होंगे। इसका सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों व किसानों को उठाना पड़ेगा।
सहायक अभियंता रामपुर टीपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुल को 17 जून को उखाड़े जाने की योजना थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अब इसे 20 जून को बंद किया जायेेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles