spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

वीभत्स : बीच सड़क पर युवक को तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई

जयपुर (महानाद) : होटल कर्मचारियों से हुए विवाद के बाद कर्मचारियों ने एक युवक की बीच सड़क पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि रविवार की रात्रि विशाल यादव (22 वर्ष) नाम का युवक अपने दोस्तों – हिमांशु सैन, पुष्पेंद्र, मोनू यादव, कनक वर्धन तथा मानवेन्द्र के साथ पार्टी करने के लिए 200 फीट बाइपास स्थित होटल सुकून पैलेस गया था। सभी दोस्त होटल में रूम लेकर पार्टी कर रहे थे। रात्रि लगभग 12ः30 बजे पुष्पेंद्र और मोनू होटल की गैलरी में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे और सिगरेट पी रहे थे। जब होटल कर्मचारियों ने उन्हें टोका तो उनकी उनसे कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवकों ने लाठी-सरिए से होटल में तोड़फोड़ कर दी।

मृतक विशाल यादव 

जिसके बाद होटल कर्मचारी और वहां फर्नीचर का काम कर रहे मजदूरों ने इन युवकों पर डंडे, रॉड, लोहे के हैंडल और फ्राईपेन से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला होते ही युवक होटल से भागने लगे। विशाल भी अपनी बाइक लेकर भागने लगा लेकिन होटल कर्मचारियों ने उसे घेर लिया और उस पर फ्राईपेन और रॉड से हमला किया। एक हमलावर विशाल के सिर पर फ्राईपेन से तब तक वार करता रहा, जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं गया। विशाल के बेहोश होते ही हमलावर वहां से भाग गए। जिस पर विशाल के दोस्त उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। वीडियो में होटल कर्मचारी युवक को बेरहमी से मारते नजर आ रहे हैं।

मामले में कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशाल की हत्या के आरोप में होटल सुकून पैलेस के कर्मचारी सुरेश (29) निवासी दांतारामगढ़, सीकर, प्रहलाद कुमार बलाई (25) निवासी थानागाजी, अलवर, अमन (22) निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश, अशोक (26) निवासी मालाखेड़ा, अलवर व अनिल पापड़दा (19) निवासी नांगल राजावतान दौसा और फर्नीचर का काम करने वाले लखन बैरवा (22) निवासी मानपुर दौसा, मुकेश कुमार बैरवा (32) निवासी नांगल राजावतान दौसा, लालचंद बैरवा (24) नवासी सिकराय मानपुर दौसा, महेन्द्र राव (26) निवासी रावतसर, हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी वैशाली नगर में नंद विहार कॉलोनी में रहते हैं।

वहीं, विशाल के घरवालों का कहना है कि जिस होटल में इस घटना को अंजाम दिया गया है। उसके खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। होटल स्टाफ, मैनेजर और मालिक की लापरवाही साफ दिख रही है। होटल में अगर कोई सिगरेट पीता है तो कोई क्या इस तरह हमला करता है? पुलिस को होटल पर भी एक्शन लेना चाहिए। पुलिस ने सिर्फ 8 लोगां को ही आरोपी बनाया है। अभी और कई की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles