spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर : मोटर चोरी कर किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में काशीपुर पुलिस ने मोटर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 13 मोटर बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये के लगभग है। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

आपको बतता दें कि दिनांक 12.06.2025 को मलकीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, निवासी जुडका नं. 1 कुण्डेश्वरी, काशीपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसके खेत से अज्ञात चोरों ने पानी की मोटरें चोरी कर ली हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया। मामले का किसानों से जुड़ा होने के कारण प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अभियोग के शीघ्र अनावरण के निर्देश देते हुए पुलिस की टीमों गठन किया।

एसएसपी मिश्रा से प्राप्त निर्देशों के क्रम में, गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरें नहीं पाए जाने के कारण पुलिस का कार्य काफी जटिल हो गया। इसके बाद, पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग पर जोर दिया और गोपनीय तरीके से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। गहन पड़ताल के बाद, पुलिस ने दो संदिग्धों, गुरजीत सिंह उर्फ गित्तू (38 वर्ष) पुत्र त्रिलोचन सिंह और भजन सिंह (36 वर्ष) पुत्र नत्थन सिंह, निवासीगण गोविंदपुर, कुण्डेश्वरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों और रंगों की 13 पानी की मोटरें बरामद कीं। इन 13 मोटरों में से 2 मोटरें उपरोक्त अभियोग से संबंधित थीं, जबकि शेष 11 अन्य मोटरों को धारा 35/106 बीएनएस में कब्जे पुलिस लिया गया है, जिनकी तस्दीक की जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिन और शाम के समय सुनसान और अकेले खेतों की रेकी करते थे, जहां पानी की मोटरें लगी होती थीं। अंधेरा होने पर मौका पाकर वे इन मोटरों को चोरी कर लेते थे और आस-पास के जंगलों में छिपा देते थे। बाद में, सही मौका देखकर वे इन चोरी की मोटरों को अच्छे दामों पर बेच देते थे। उन्होंने बताया कि वे मोटर खोलने का काम शाम 8 बजे से 11 बजे के आसपास करते थे ताकि किसी को कोई शक न हो। बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 3(5)/317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम में कोतवाल काशीपुर अमर चंद शर्मा, एसआई संतोष देवरानी, देवेंद्र सामंत, कां. जगदीश पपनै, किशोर फर्त्याल तथा वीरेंद्र बिष्ट शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles