spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

50 लाख का लोन लेने के नाम पर 5 लाख गंवाये, शिकायत मिली तो पुलिस वाले ठग को हरियाणा से पकड़ लाये

नैनीताल (महानाद) : 50 लाख का लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस लेकर 5 लाख की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड सीए के स्टेडेंट और पैसा बाजार के पूर्व कर्मचारी को बेतालघाट पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 21.05.2024 को बोहरा कालोनी, बेतालघाट, जनपद नैनीताल निवासी सौरभ बोहरा पुत्र स्व. देवेन्द्र सिंह बोहरा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेतालघाट बाजार में फर्नीचर की दुकान है। उसके द्वारा ऑनलाईन लोन हेतु गूगल पर सर्च किया गया था। दिनांक 15.03.2024 को एक टोल फ्री नम्बर से उसके पास लोन के सम्बन्ध में फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को पैसा बाजार का कर्मचारी बताते हुए उसे 50 लाख रुपये के लोन दिलाने की बात कही।

सौरभ ने बताया कि दिनांक 28.03.2024 तक उसने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर करीब 4,90,000 रुपये उक्त ठग के गूगल पे के माध्यम से ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये। जब धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति का मोबाईल स्विच ऑफ हो गया तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है।

सौरभ की शिकायत पर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश एवं एसपी क्राइम हरबंस सिंह तथा सीओ भवाली सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों के मोबाईल व अन्य दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण व अथक प्रयास से दिनांक 28.05.2024 को अभियुक्त आयुष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी हाउस नं. 214/492/30 डी ब्लॉक, राजेन्द्र पार्क, गुड़गांव को गुड़गांव, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आयुष कुमार ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर चुका है तथा वर्तमान में ऑनलाईन सीए की पढ़ाई कर रहा है। करीब 6 महीने से एविएटर बैटिंग एप के जरिये ऑनलाईन जुए की लत लग गयी थी। इस कारण वह अपने व अपने दोस्तों के पैसे जुए में हार गया था। पूर्व में वह पैसा बाजार डॉट कॉम कम्पनी में नौकरी कर चुका था इसलिये उसने लोन के बारे में ऑनलाईन जानकारी लेने वाले व्यक्तियों का डाटा लेकर सौरभ से सम्पर्क किया और पैसा बाजार डॉट कॉम का कर्मचारी बनकर लोन की प्रोसेसिंग फीस के नाम पर करीब 4 लाख 90 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में डलवाकर उसे ठग लिया। ये गये।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद, कां. गगन भण्डारी तथा दीपक सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles