spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

काशीपुर : 77 लाख में बेचने चला 786 लिखे नोट, गंवा बैठा अपने 50 हजार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : फिर एक आदमी लालच के चलते साइबर ठगी का शिकार हो गया। अपने 786 नंबर के नोटों को 77 लाख 57 हजार रुपये बेचने के लालच में उसने अपने 50 हजार 917 रुपये गंवा दिये।

ग्राम बांसखेड़ा खुर्द, थाना आईटीआई, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 19.08 2025 को वह अपने मोबाईल पर फेसबुक देख रहा था कि तभी उस पर एक वीडियो राजज्ञानी इण्डियन करेंसी वायर के नाम से देखी, उक्त वीडियो में दर्शाया गया कि आपके पास 786 नम्बर के नोट हैं तो हम उन्हें खरीद लेंगे।

व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद उसने अपने पास रखे नोटों की फोटो व्हाट्सएप कर दी, जिसके पश्चात उनके द्वारा यह बताया गया कि हम आपके नोटों को 77,57,000 रुपये में खरीद लेंगे, जिसके लिए आपको हमारे बताये गये तरीके से रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा तथा कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे।

इसके बाद उसने राजज्ञानी के कहने पर सीएससी सेन्टर पर जाकर 1,050/- रुपये, 9,960/- रुपये, 9,907/- रुपये, 17,500/-रुपये, 12,500/- रुपये कुल 50,917/- रुपये राजज्ञानी के द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गये क्यूआर कोड पर डाल दिये। जिसके बाद उक्त राजज्ञानी ने न तो उसका फोन उठाया और न उसके द्वारा पैसे दिये गये। तब उसे जानकारी होने पर पता लगा कि उसके साथ साईबर फ्रॉड हो गया है।

उसने उक्त साइबर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई दीपक चौहान के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles