spot_img
spot_img
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

काशीपुर : कोतवाली में दी गवाही तो दबंगों ने की पिटाई

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने दो लोगों पर उसके द्वारा कोतवाली में गवाही देने पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है।

प्रभु विहार कालोनी, पॉलीटेक्निक कालेज के पास, मानपुर रोड, काशीपुर निवासी शिवओम शर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र शर्मा न पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 19/11/023 की दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठकर खाना खा रहा था कि यूसुफ खां पुत्र नामालूम व एक अन्य व्यक्ति उसकी दुकान पर आये और उसके साथ गाली गलौच करने लगे और बोले कि आज तूने कोतवाली में गवाही क्यों दी है। शिवओम ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो उन दोनों ने उसे बुरी तरीके से पत्थर व धारदार हथियार से मारा पीटा।

शिवओम ने बताया कि उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख यूसुफ खां उसे धमकी देता हुआ चला गया कि आज तो तू बच गया, आगे मौका मिलने पर तुझे व तेरे परिवार को जान से खत्म कर दूँगा। शिवओम ने यूसूफ व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

शिवओम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यूसूफ व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 324, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles