spot_img
spot_img
Saturday, February 7, 2026
spot_img

वकील की पत्नी के 7 लाख कीमत के हीरे के आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने एक बैंकेट हॉल से हाईकोर्ट के वकील की पत्नी के 7 लाख रुपये कीमत के हीरे के आभूषण चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेड रूफ इन होटल, ढेला, रामनगर के रूम नं0 109 में एक महिला के मंगलसूत्र और कान के कुण्डल चोरी हो गए हैं। उक्त सूचना पर कोतवाली से एसआई राजकुमारी, कां. उमा व संजय सिंह को मौके पर रवाना किया गया जिसके बाद हल्द्वानी निवासी हाईकोर्ट के वकील आशीष बेलवाल ने कोतवाली आकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके पश्चात मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा होटल में सीसीटीवी फुटेज चेक कर मौजूद संदिग्ध महिला शुभांगी पाण्डे निवासी वसुधा कॉटेज, मेलरोज कम्पाउन्ड, मल्लीताल, नैनीताल से पूछताछ की गयी, जिसके द्वारा पहले तो इस सम्बन्ध में जानकारी होने से मना कर दिया। जिसके पश्चात शुभांगी पाण्डे उपरोक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर इसके द्वारा उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया तथा उसकी जामा तलाशी लेने पर उसके बैग से चोरी हुए एक सोने व डायमण्ड का मंगलसूत्र व सोने व डायमण्ड के कान का एक टॉप्स व 3520 रुपए बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर शुभांगी को हिरासत में लेकर रिमांड हेतु कोर्ट के सामने पेश कर दिया। चोरी हुई सम्पत्ति की कीमत लगभग 7,50,000 रुपये आंकी जा रही है, जिसमें से लगभग 6,75,000 रुपये का सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles