spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

यशपाल आर्य पर हमला करने वालों को करो गिरफ्तार, नहीं तो सड़कों पर उतरेगा कांग्रेस का कार्यकर्ता : दीपिका गुड़िया

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि बाजपुर के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य की कार पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया जाना निंदनीय कृत्य है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता व जनता भी इस कृत्य की कड़े शब्दों में कड़ी निंदा करती हैं। दीपिका गुड़िया ने कहा कि भाजपा शासन में इस तरह की हरकतें लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने का उदाहरण है।

डॉ. दीपिका गुड़िया ने कड़े शब्दों में कहा कि यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र संजीव आर्य पर हुए जानलेवा हमले में जो भी दोषी हैं उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles