spot_img
spot_img
Wednesday, October 7, 2026
spot_img

काशीपुर : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी संजय सिंह (35) पुत्र भजन सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। सोमवार की सुबह वह काम पर गया था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं आया तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरु की। वहीं आज सुबह खोखरा मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त संजय सिंह के रुप में की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक का एक 12 वर्ष का पुत्र तथा 8 वर्ष की पुत्री है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles