spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

एसएसपी को धमकी देने वाला युवक चेन्नई से गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि अपने पुत्र से परेशान पंतनगर निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी से मिलकर अपने पुत्र पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई थी। जिस पर एसएसपी के आदेशानुसार थाना पंतनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही युवक द्वारा एसएसपी को सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए असभ्य शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। उक्त युवक चेन्नई में रह रहा था, युवक को चेन्नई से तसदीक करके पुलिस द्वारा रुद्रपुर लाया गया। पंतनगर पुलिस द्वारा युवक को हिरासत में लिया गया है, युवक के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि युवक पर पूर्व में भी बरेली और अजमेर में गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने संबंधी मुकदमें दर्ज हैं।

युवक का आपराधिक इतिहास –
1. धारा बीएनएस 352/351(4) थाना सुभाष नगर, बरेली, यूपी।
2. धारा 352/351(1)(2) बीएनएस थाना पंतनगर।
3. धारा आईटी एक्ट 67, बीएनएस 351(2)/352 थाना पंतनगर।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles