spot_img
spot_img
Sunday, May 31, 2026
spot_img

काशीपुर : उदयराज कॉलेज के मैदान में ही लगेगा पटाखा बाजार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर में पटाखा बाजार को लेकर संशय खत्म हो गया है। पटाखा बाजार उदयराज कॉलेज के मैदान में ही लगेगा।

बता दें कि विगत कई सालों से दीपावली के अवसर पर पटाखा बाजार उदयराज कॉलेज के मैदान में लगता आ रहा है। लेकिन इस बार बाजार के उदयराज कॉलेज के मैदान में लगेन पर संशय था। जोकि आखिरकार खत्म हो गया। कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी द्वारा जांच/परखने के बाद अपनी संस्तुति एसडीएम काशीपुर आकांक्षा वर्मा को दी गई। जिस पर आदेश करते हुए आगामी 2 से 4 नवंबर तक पटाखा बाजार को उदयराज कॉलेज के मैदान में लगाने की इजाजत दे दी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles