spot_img
spot_img
Friday, June 5, 2026
spot_img

काशीपुर : फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में 3 पिस्टल के साथ 3 गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : फर्जी आर्म्स लाइसेंस के मामले में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर कल रात्रि में काशीपुर क्षेत्र से 3 अभियुक्तों को 03 अवैध शस्त्र (सेमीऑटोमैटिक पिस्टल) और 65 (.30 व.32बोर) कारतूस व 3 कूटरचित (फर्जी) लाइसेंस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ‘अपराध मुक्त उत्तराखण्ड’ के विजन तथा डीजीपी उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त कल जनपद काशीपुर कोतवाली में धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस के तहत 10 नामजद लोगों के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड के इंस्पेक्टर एमपी सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया था। इसी के तहतउत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 3 अभियुक्तों को 3 अवैध शस्त्र, कारतूस व फर्जी लाइसेंस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. नौशाद हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी थाना साबिक, काशीपुर- बरामदगी 1 पिस्टल 30 बोर, 28 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस।
2 . जतिन कांडपाल पुत्र पूरन चन्द्र कांडपाल निवासी चामुंडा मंदिर, काशीपुर – बरामदगी 1 पिस्टल 32 बोर, 18 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस।
3. अजीम पुत्र नन्हे पहलवान निवासी ग्राम व पोस्ट सिन्धोली जनपद शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी थाना काशीपुर- बरामदगी 1 पिस्टल 30 बोर, 19 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस।

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः-
इंस्पेक्टर एमपी सिंह, अरुण कुमार, एसआई जगदीप नेगी, प्रकाश भगत, एएसआई सत्येन्द्र गंगोला, हे.कां. गोविन्द बिष्ट, रियाज अख्तर, सुरेन्द्र सामंत, कां. गुरवंत सिंह, सोनू पाण्डे तथा चालक संजय कुमार

जनपद ऊधम सिंह नगर टीमः-
एसआई सुनील सुतेड़ी, हे.कां. दीपक कुमार, कां. हरीश गोस्वामी व चालक ललित चौधरी

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles