spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

हत्या कर दो काफिर की, और कर दिया अर्बन बैंक के चेयरमैन के पुत्र पर हमला

विकास अग्रवाल

काशीपुर (महानाद) : 20-25 लड़कों ने काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन और उनके पुत्रों के ऊपर हमला बोलकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कुछ लड़कों को हिरासत में ले लिया है।

काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अजय टंडन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 25.11.2024 को सांय 5 बजे उनका पुत्र रूदाक्ष कॉमर्स कोचिंग, नेहा गैस एजेन्सी के पास गया था। जैसे ही वह कोचिंग में गया तो आयान पुत्र नामालूम निवासी मो० मंझरा, काशीपुर ने उनके पुत्र रूद्राक्ष टंडन से कहा कि तुम हिन्दू हो, बाल कौन से स्टाईल के कटवा लिए, फिर उसने हमारे धर्म के खिलाफ अपशब्द कहे।

अजय टंडन ने बताया कि उनके पुत्र द्वारा विरोध करने पर आयान ने फैसल व अन्य 20 से 25 लड़को को वहाँ बुला लिया और कहने लगा हिन्दु की औलाद अब हम बताएगें कि हम कौन हैं। इतना कहते ही आयान बोला हत्या कर दो इस काफिर की और इसके बाद उनके पुत्र की हत्या करने के इरादे से सुहेल नाम के व्यक्ति ने उनके पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे उनका पुत्र बाल-बाल बच गया।

अजय टंडन ने बताया कि उनके पुत्र ने उन्हें फोन किया कि ये लोग मेरी हत्या कर देगें, पापा मुझे बचा लो। इसके  बाद वह अपने बड़े पुत्र वंश टन्डन के साथ मौके पर पहुँचे तो वह लोग उनके ऊपर भी टूट पड़े, इसी बीच वहाँ से गुजर रहे अंकुर, संजय सक्सेना आदि कई लोगों ने उन्हें उक्त लोगों से बचाया। ये सभी लोग गन्दी गन्दी गाली देते हुये बोले कि मौका पाकर तुम्हारी हत्या कर देगें।

अजय टंडन ने बताया कि इस घटना में उन्हें और उनके पुत्रों को काफी गंभीर चोटें आयीं हैं। उन्हें उक्त लोगों से अपनी जान-माल का खतरा है। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने आयान, फैसल एवं 20-25 अज्ञात लड़कों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 131, 190, 191(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles