spot_img
spot_img
Saturday, July 25, 2026
spot_img

इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेशानुसार आज 25 जुलाई 2026, शनिवार को आयोजित होने वाले शिविर का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, बढ़ियोवाला, जसपुर में प्रधानाचार्य जगदीश सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर में साइबर क्राइम विषय पर विद्यालय में बच्चों एवं अध्यापकों के बीच जानकारी दी गई। इस अवसर बोलते हुए पीएलबी वीर सिंह गौतम ने कहा कि साइबर क्राइम वह अपराध है जो कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट या किसी भी डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करके किया जाता है। इसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी, चोरी, जासूसी एवं अन्य अपराध शामिल हो सकते हैं। इसमें हैंगिंग, फिशिंग एवं सोशल मीडिया पर किसी को परेशान करना और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे कई तरीके शामिल है।

उन्होंने कहा कि यह ऑनलाइन फ्रॉड ईमेल, मैसेज, सोशल मीडिया या फोन कॉल के जरिए हो सकती है। इसमें बहुत से लोग जानकारी के अभाव में आसानी से इसका शिकार हो जाते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने के लिए अपना पासवर्ड नंबर किसी को ना दें।

इसी क्रम में टोल फ्री नंबर 15100, निःशुल्क अधिवक्ता, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम आदि की भी जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 200 छात्र/ छात्राएं मौजूद रहे।

इस मौके पर पैनल अधिवक्ता मौहम्मद अजहरूद्दीन, पीएलबी टीम में वीर सिंह गौतम, मुनेश, लता, आकाश कुमार, दीपक कुमार, तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह, शिक्षक संजय वत्सल, केके शर्मा, गंगा राम सिंह, वीरेश कुमार, ओमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles