spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग: स्वर्ण मंदिर में दरबान की सजा भुगत रहे सुखबीर बादल पर गोली चली

अमृतसर (महानाद) : स्वर्ण मंदिर में दरबान की सजा भुगत रहे सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर एक व्यक्ति ने गोली चलाई है। हांलाकि वे बाल-बाल बच गये हैं।

आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। अमृतसर में उनके ऊपर गोली चलाई गई है। हालांकि इस हमले से वे बाल-बाल बच गए हैं। उन्हें तत्काल घेर लिया गया है और सुरक्षा मुहैया कराई गई है। हमलावर को पुलिस ने हिरासत ले लिया है।

विदित हो कि पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने धार्मिक सजा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी देने और बेअदबी के मामले में बर्तन धोने व दरबान बनने की सजा सुनाई है। उन्हें स्वर्ण मंदिर में 2 दिन सेवा करनी होगी। सजा सुनाए जाने के बाद सुखबीर सिंह बादल मंगलवार को गले में तख्ती लटकाए व्हील चेयर पर अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे और हाथ में बरछा लेकर गेट पर खड़े नजर आए। इस दौरान उन्हें उन्हें स्वर्ण मंदिर में सेवादार के रूप में काम करना है तथा दरवाजे पर ड्यूटी करने के अलावा लंगर की सेवा भी करनी है।

बादल और सुखदेव सिंह ढींडसा को गुरुद्वारे का शौचालय और बर्तन साफ करने की सजा सुनाई गई थी। लेकिन, बादल के पैर में चोट लगने और सुखदेव सिंह ढींडसा का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें सजा में छूट दी गई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles