spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

साहब मुझे मेरी बीबी से बचाओ, उड़ाती है उपहास, करती है उत्पीड़न

रुद्रपुर (महानाद) : एक युवक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर उसे व उसकी बेटी को उसकी बीबी से बचाने की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की पत्नी सहित 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रेशमबाड़ी, रुद्रपुर निवासी एक युवक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नी द्वारा बहुत समय से उसका उपहास करते हुए उसे घोर मानसिक, आर्थिक व सामाजिक पीड़ा दी जा रही है। उसकी पत्नी चरित्रहीन महिला है तथा अपने को आरोपों से बचाने के लिए उस पर तरह तरह के असत्य आरोप लगा कर उसका उत्पीड़न करती है।

युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी द्वारा उसकी पुत्री का भी जीवन बरबाद किया जा रहा है। उसकी पुत्री एक अस्पताल में कार्यरत है। उसे उसके निकटतम सहयोगियों द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी के सहयोग से उसकी पुत्री गलत लोगों के साथ रंगरेलिया मनाती हुई देखी गयी है। जब उसने अपनी इज्जत के लिए अपनी पत्नी को कहा कि अब उसकी बेटी अस्पताल ड्यूटी नहीं करेगी तो उसकी पत्नी व पुत्री दोनों ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगी।

युवक न बताया कि दिनांक 9-10-2024 की सुबह को उसकी पत्नी ने गुण्डे प्रवत्ति के आपराधिक शाहरूख पुत्र फईम, अखलाक पुत्र अज्ञात, बशीर, जावेद, नफीस उर्फ बंडा जैनुल पुत्र नफीस उर्फ बंडा ो उसके घर पर बुला लिया तथा उसकी पत्नी के कहने पर उकत सभी ने उस पर उसे व उसके पुत्र को अभद्र गालियां देते हुए जानलेवा हमला कर दिया। उसकी पत्नी अपने उक्त सहयोगियों को निर्देश दे रही थी कि यह मेरे रास्ते की बाधा बन गया है, इसको ऐसे मारो कि यह कभी मेरा विरोध नहीं कर पाये और मैं व मेरी पुत्री अपने निर्णय स्वयं ले सके। जिस पर उक्त लोगों ने उसे व उसके पुत्र को मार-मार कर घायल कर दिया। उसने उकत लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाइ्र की मांग की है।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 190, 191(2), 191(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई प्रिंयाशु जोशी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles