spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

कड़ी कार्यवाही : महिला दरोगा और कांस्टेबल सस्पेंड

महानाद डेस्क : एसएसपी नैनीताल ने कड़ी कार्यवाही करते हुए एक महिला दरोगा और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी के कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही और पक्षपातपूर्ण आचरण कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वाेपरि है।

आपको बता दें कि जनपद पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को सर्वाेपरि रखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज दिनाँक 25.4.2025 को 2 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन (सस्पेंशन) की कठोर कार्यवाही की है, जो विभाग में व्याप्त सख्ती और जवाबदेही का स्पष्ट प्रतीक है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा

तल्लीताल क्षेत्र में नियुक्त महिला दरोगा बबीता को ड्यूटी के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुपस्थित पाए जाने और पूर्व में भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया है।

यातायात सैल में नियुक्त कांस्टेबल आकाश कुमार को दिनांक 24.4.2025 को राजपुरा क्षेत्र में घटित एक धार्मिक प्रकरण में निष्पक्षता का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष का समर्थन करने के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। उसके इस आचरण ने विभाग की छवि को धूमिल किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि ‘पुलिस सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और सजगता से करे। ड्यूटी में लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और पक्षपात किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे किसी भी कर्मी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो। विभाग की गरिमा और जनता का विश्वास सर्वाेपरि है।’

सभी पुलिसकर्मियों को चेताया जाता है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles