spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

आठ साल तक बनाये शारीरिक संबंध, दो बार किया गर्भवती, अब शादी से कर दिया मना

जसपुर (महानाद) : क्षेत्र निवासी एक युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाने और दो बार उसका गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि उसके ग्राम रायपुर निवासी सुमित कुमार के साथ 8 वर्ष से प्रेम सम्बन्ध चल रहे थे, अब वह बोल रहा है। कि मुझे तेरे से शादी नहीं करनी। युवती ने आरोप लगाया कि सुमित ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये और उसे दो बार गर्भवती भी किया। उसने दिनांक 27/02/2024 को और 12/04/2025 को गर्भपात करने की दवाई खिलाई और कहा कि वह जल्दी ही उससे शादी करेगा लेकिन अब वह मना कर रहा है और उसे मारने की धमकी दे रहा है।

युवती ने बताया कि दिनांक 20/04/2025 को उसने उससे शादी करने का वादा भी किया था, अब वह मना कर रहा है। उसका आशु कुमार उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उसने सुमित के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुमित व आशू के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 69, 89 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई रुचिका रानी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles