spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

मकान में दबी दौलत निकालने का लालच देकर बाबा ने ठग लिये 22 लाख

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : मकान में दबी दौलत निकालने का लालच देकर एक बाबा ने एक व्यक्ति से 22 लाख रुपये ठग लिये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

वसुन्धरा इन्क्लेव, रूद्रपुर निवासी अजय राठौर पुत्र राम लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राम भगत बाबा पुत्र अशरफी लाल निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर का निवासी है और सोनिया होटल के बगल वाले दुर्गा मन्दिर में बैठता है, जो कि काफी जालसाज किस्म का व्यक्ति है।

अजय ने बताया कि उसकी मुलाकात बाबा राम भगत से दिनाँक 10.01.2024 को मन्दिर पर हुई थी। जहाँ पर उक्त राम भगत बाबा ने उसे अपने सम्मोहन में लेकर कहा कि तेरे मकान में माया दबी हुई है, उसको निकालना होगा और उसे अपने जाल में फंसा लिया और गढ़े धन को निकालने का झोसा देकर धीरे-धीरे उसके 22 लाख रुपये हड़प लिए।

अजय ने बताया कि जब उसने और उसके परिवार वालों ने राम भगत बाबा से पैसा वापस करने के लिए कहा तो बाबा ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने कि धमकी दी और आज तक उसका कोई पैसा वापस नहीं किया। उसने उक्त पैसा अपने प्लॉट को बेचकर व क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर व रिश्तेदारों से व सूद उधार पर लेकर उक्त बाबा के धोखे में आकर दिया है। उक्त राम भगत बाबा ने जालसाजी कर गढ़े धन का झांसा देकर उससे 22 लाख रुपये धोखे से हड़प लिए हैं, जिस कारण वह और उसका परिवार दर-दर भटकने को मजबूर है।

अजय राठौर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राम भगत बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई संतोष उप्रेती के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles