spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

जसपुर के भाजपा नेता को गोली मारने की धमकी

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जसपुर के एक भाजपा नेता को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मौ. पट्टी चौहान, जसपुर निवासी भाजपा नेता शीतल जोशी पुत्र रामभरोसे लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका कन्चू पुत्र रविदत्त व नरेन्द्र पुत्र हरिदत्त से आवचक को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारीगणों से कह कर नाली की सफाई करवा दी थी, इसी रंजिश में दबाव बनाने की नीयत से इन लोगों ने उन पर व उनके परिवार के साथ झगड़ा कर झूठा मुकदमा भी लिखवा दिया था।

शीतल जोशी ने बताया कि वे दिनाँक 4-7-2025 की रात्रि के लगभग 8.44 बजे अपनी पत्नी के साथ बस स्टेंड से आ रहे थे। जैसे ही नरेन्द्र के घर के सामने आये तो सत्यम पुत्र नरेन्द्र तथा उसके साथ बैठे उसके साथियों ने उनकी पत्नी को गन्दी गाली देते हुए कहा कि इनका जीना हराम करके रख दूंगा तथा उन्हें माँ की गाली देकर कहा कि एक रिपोर्ट थाने पर अपने बच्चों के कारण पैर पकड़ने के लिए तैयार है, सारी नेता गर्दी उत्तर गई, जहां मौका मिलेगा, इसको गोली मारूंगा, जिससे इसके बच्चे सड़क पर आ जायेंगे। इस सारी घटना की विडियो रिकार्डिंग उनके पास है। उन्हें व उनके परिवार को इनसे जान का खतरा है। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शीतल जोशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सत्यम और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 315(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई इन्दर सिंह ढलिया के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles