सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : एक किरायेदार महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर मकान मालिक की लाखों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। पुलिस ने 2 दिने में चोरी का खुलासा करते हुए किरायेदारनी को गिरफ्तार कर उसके नाबालिग बेटे को संरक्षण में ले लिया।
आपको बता दें कि दिनाँक 11ध्08ध्2025 को 59ए गांधी ग्रामए देहरादून निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके यहां किराये पर रहने वाली महिला पूजा उर्फ रंभा व उसके नाबालिग पुत्र ने उनके घर से कीमती गहने व नगदी चोरी कर लिये हैं। सूचना पर तत्काल कोतवाली नगर में धारा 305;एद्ध बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस टीम को दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13ध्08ध्2025 को घटना में शामिल अभियुक्ता पूजा उर्फ रंभा पत्नी ललनए निवासी ग्राम चरमरपाए थाना कोचाधामनए जिला किशन गंजए बिहारए हाल पता गांधी ग्रामए कावंली रोडए को हिन्दू नेशनल स्कूल के पास से गिरफ्तार करते हुए घटना में शामिल विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।
अभियुक्ता के कब्जे से चोरी किये गये लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के गहने तथा नगदी बरामद हुई है।



