नैनीताल (महानाद) : 4 जिला पंचायत सदस्यों को गायब करने के मामले में पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
देवलचौड़, हल्द्वानी निवासी दीपा दर्मवाल पत्नी आनन्द सिंह दर्मवाल ने 14 अगस्त 2025 को तल्लीताल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं, उनके साथ 4 सदस्य मतदान हेतु आये थे, परन्तु कुछ अज्ञात लोगों के साथ विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित कई लोगों के नेतृत्व में उनके साथ मारपीट कर गायब करने का प्रयास किया जा रहा है।
दीपा दर्मवाल ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
दीपा दर्मवाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएन की धारा 115(2), 140(3), 191(2), 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच इंस्पेक्टर हेम चंद्र पंत के सुपुर्द की है।



