spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

परिणाम घोषित : भाजपा की दीपा दर्म्वाल बनीं नैनीताल की जिला पंचायत अध्यक्ष, टॉस से बनीं उपाध्यक्ष

नैनीताल (महानाद) : चुनाव आयोग ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा की दीपा दर्म्वाल नैनीताल की नई जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं। दीपा दर्म्वाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को एक वोट से हरा कर यह जीत हासिल की है। दीपा दरम्वाल को 11 वोट तो पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले। जबकि एक वोट रद्द हो गया।

वहीं, उपाध्यक्ष पद का फैसला टॉस उछालकर हुआ। भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी को 11-11 वोट मिले, जिसके बाद टॉस उछालकर फैसला किया गया और कांग्रेस की देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजयी हो गई।

विदित हो कि 14 अगस्त 2025 को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग ने मतगणना करा दी थी, लेकिन हाईकोर्ट में मामला चले जाने के बाद चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए थे। चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में बंद कर डबल लॉकर में रखवा दिए गए थे। आज, 19 अगस्त 2025 को निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणाम घोषित कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles