spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

कानूनी ज्ञान : बुजुर्गो को कोर्ट के माध्यम से मिलेगा उनका हक

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में जसपुर के स्थानीय प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान चौक, अफजलगढ़ रोड, जसपुर में एक शिविर का आयोजन कर लोगों को विश्व नागरिक दिवस के बारे में जानकारी दी।

पीएलबी डॉक्टर बीएस गौतम ने बताया कि सरकार द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को मनाया जाता है। यह उत्सव 1991 में पहली बार मनाया गया था, इस दिन का उद्देश्य उन मुद्दों के बारे में है जिनमें बुजुर्गों के योगदान का सम्मान करने और उनकी जरूरत व अधिकारों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के लिए परिवार के बीच संभाग और एकता को प्रोत्साहित करना है।

डॉ. गौतम ने कहा कि यदि किसी बुजुर्ग के बहू बेटे उनको परेशान कर रहे हैं तो वह अपना हक सरकार के माध्यम से ले सकते हैं। यदि किसी बुजुर्ग ने अपने बेटे के नाम सारी प्रोपर्टी आदि कर दी है तो ऐसी दशा में बेटा और बहू उनको रोटी कपड़ा नहीं देते और मारते-पीटते और घर से निकालते हैं तो वह अपनी सारी जमीन कोर्ट के माध्यम से वापिस ले सकते हैं और किसी को भी अपना वारिस बना सकते है।

इस अवसर पर पीएलबी डॉक्टर बीएस गौतम, मुनेश देवी, लता देवी, पैनल अधिवक्ता संदीप कुमार शर्मा, अजहरुद्दीन, प्रदीप कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles