सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (फरसा) से हमला करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।
आपको बता दें कि ग्राम शक्तिनगर, पूछड़ी, रामनगर निवासी मौ. नाजिश पुत्र जमील अहमद ने 2 सितम्बर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि जैद पुत्र नसीम अहमद जो कि उसके भाई का साला है, अपने घर से ट्रेक्टर लेकर जा रहा था। रास्ते में लगभग 2 बजे दिन में श्मशान घाट के पास शक्तिनगर, पूछड़ी, रामनगर में मौ. सलीम पुत्र अब्दुल कदीर, फईम पुत्र अब्दुल कदीर, शादाब पुत्र अब्दुल कदीर द्वारा ट्रेक्टर को रोककर उसी समय मौ. नाजिश जैद को समझा रहे थे कि तू ट्रेक्टर लेकर अपने घर जा तो उपरोक्त सभी विपक्षीगणों ने उसके साथ भी धक्का एवं मारपीट करनी शुरू कर दी।
नाजिश ने बताया कि यह देखकर जैद ट्रेक्टर लेकर अपने घर की ओर लेकर जाने लगा तो उसे रोककर उसके साथ मारपीट की तथा घारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल लेकर आये तो उन्होंने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
तहरीर के आधार पर धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उक्त अभियोग के अनावरण हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में सीओ सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी की मदद से मौ. सलीम अंसारी पुत्र अब्दुल कदीर, शादाब अली पुत्र अब्दुल कदीर को मुखबिर की सूचना पर शिवलालपुर चुंगी से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान शादाब की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया गया। अभियुक्तगणों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर हल्द्वानी जेल भेज दिया गया।



