विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौ. अल्ली खां, काशीपुर निवासी मौ. नाजिर को 12.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा नशा तस्करी की रोकथाम तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एसपी अभय सिंह तथा सीओ दीपक सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम एवं एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए कल दिनांक 04-10-2025 की रात्रि को चैकिंग के दौरान मौ. नाजिर को 12.06 ग्राम हेरोइन, पल्सर बाइक के साथ नौगजा मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी के आधार पर नाजिर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, एसआई कौशल भाकुनी, मनोज धौनी, कां. प्रेम सिंह कनवाल, सचिन चौधरी, हे.कां. एसओजी दीपक कुमार व हरीश गोस्वामी शामिल थे।



