spot_img
spot_img
Thursday, April 23, 2026
spot_img

काशीपुर : रसौली का ऑपरेशन कराने के लिए बन गया स्मैक तस्कर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने अल्ली खां के एक व्यक्ति को 19.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के पेट में रसौली हो गई तो उसके ऑपरेशन के पैसे जुटाने के लिए वह स्मैक तस्कर बन गया।

एसआई कौशल भाकुनी ने बताया कि आज दिनांक 12.10.2025 को वह एसआई मनोज धौनी, हे.कां. जगत सिह अधिकारी, कां. प्रेम कनवाल व ज्ञानेन्द्र कुमार के साथ गश्त कर रहे थे। जब वे अल्ली खां चौराहा होते हुए कर्बला मैदान में पहंुचे तो एक व्यक्ति उन्हें देखकर वहां से भागने लगा जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शमसुद्दीन उर्फ समसू (55 वर्ष) पुत्र मौहम्मद निवासी अल्ली खां, हजरतनगर, गोसिया मस्जिद, काशीपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। शमशुद्दीन ने बताया कि उसके पेट में रसौली है, उसे उसका ऑपरेशन कराना है, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत है। इसलिए वह चलते फिरते स्मैक पीने वाले लड़कों को स्मैक बेचता है।

शमशुद्दीन ने बताया कि वह यह स्मैक भोजपुर के रहने वाले शाकिर से लाया था, कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी के जरिए उसकी जमानत करवाई थी। शाकिर वर्तमान में अल्ली खां में किराये पर रहता है।

पुलिस ने शमशुद्दीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles