रुद्रपुर (महानाद) : यदि आप अपने घर में किसी प्लंबर, बढ़ई या कारपेंटर या पेंटर से काम करवा रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। आवश्यक है कि पहले आप उसके आधार कार्ड से उसकी और उसके निवास की पहचान कर लें, तभी उनसे अपना काम करवायें। क्योंकि अब चोर इन लोगों की पहचान अपनाकर चोरी को अंजाम देने में जुटे हैं। ऐसे ही एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है जो प्लंबर बनकर घर में घुसा और लाखों की ज्वैलरी चुराकर चंपत हो गया।
आपको बता दें कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेश के अनुपालन में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध एवं अभ्यस्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
बता दें कि दिनांक 2.11.2025 को नरेश कोली पुत्र प्रसादी लाल कोली, निवासी प्रीत विहार, पंचवटी कालोनी, रुद्रपुर के घर में लाखों की ज्वैलरी की चोरी हो गई थी। उक्त संबंध में तहरीर के आधार पर धारा 305 बीएनएस यामीन जुबैरी पंजीकृत किया गया।
मामले में कार्यवाही करते हुए चौकी रम्पुरा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मौ. यामीन वादी के घर में प्लंबर का कार्य करने गया था, मौका पाकर उसने चोरी की घटना को दे दिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से शत प्रतिशत माल की बरामदगी की गई है!
गिरफ्तार अभियुक्त –
मौ. यामीन जुबैरी (22 वर्ष) पुत्र अजमत अली, वर्तमान पता: प्रीत विहार, रुद्रपुर, स्थायी पता: सैजवान काजी मौहल्ला, मुजरिया चौकी, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश
बरामद माल –
3 अंगूठी, 1 पेंडल चैन, 2 कान के झुमके, 1 मंगलसूत्र, 1 नथ, 1 मांग टीका
पुलिस टीम में एसआई प्रियांशु जोशी, एएसआई नवीन जोशी, कां. महेन्द्र कुमार तथा महेश राम शामिल थे।



