बाजपुर (महानाद) : एक युवक ने एक व्यक्ति पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कृपाल आश्रम के पास, बाजपुर निवासी सोनू पुत्र चेतराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 19.11.2025 की दोपहर के लगभग 12 बजे वह अपनी टैक्सी को बाजपुर मंडी में खड़ी कर रहा था, तभी अचानक टिंकल यादव पुत्र जगत सिंह यादव निवासी तीन मंदिर के सामने, बाजपुर तहसील, बाजपुर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
सोनू के बताया कि टिंकल ने कहा कि उसके पास लाइसेंसी रायफल है, जिसमें पीतल वाले कारतूस डालकर तुझे गोली मार दूँगा, जिससे तेरे अन्दर इतने छेद करूंगा। मेरे बच्चे 20 साल से बड़े हैं, तेरे तो बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं, तेरा क्या होगा, तू देख ले, मैं जेल भी चला गया तो मेरा कुछ नही, बिगड़ेगा। दो-तीन दिन में मैं तुझे जान से मार दूँगा।
सोनू ने कहा कि वह उक्त घटना से डरा सहमा है तथा उसकी जान-माल, आबरू का खतरा बना हुआ है। उसके व उसके परिवार के साथ किसी प्रकार की कोई घटना या वारदात होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी टिंकल यादव की होगी। उसने टिंकल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
bazpur_news



