spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

फातिमा बॉश बनीं मिस यूनिवर्स 2025, टॉप 30 तक ही पहुंच सकीं भारत की मनिका

महानाद डेस्क : थाईलैंड में आयोजित 2025 की मिस यूनिवर्स का खिताब मेक्सिको की फातिमा बॉश ने अपने नाम किया है। 74वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियों को हराकर मिस मेक्सिको फातिमा बॉश वर्ष 2025 की मिस यूनिवर्स की विनर बन गई हैं।

वहीं, भारत के राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 राउंड में भी अपनी एंट्री न कर सकीं। वे केवल टॉप 30 तक ही पहुंच सकीं। जिससे भारत का चौथी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने का सपना टूट गया।

मनिका विश्वकर्मा

उधर प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर-अप रहीं थाईलैंड की प्रवीणार सिंह, सेकेंड रनरअप वेनेजुएला की स्टेफनी एबेसाली और और थर्ड रनर-अप फिलिपिंस की मा. एहटिसा मनालो रहीं।

आपको बता दें कि इस वर्ष 74वें मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट का आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में किया गया। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में इस वर्ष दुनिया भर से 130 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।

फातिमा बॉश का परिचय –
25 साल की फातिमा बॉश फर्नांडीज मैक्सिको के टैबास्को राज्य के सेंटियागो डी टीपा शहर की निवासी हैं। वह टैबास्को की पहली मिस यूनिवर्स मेक्सिको हैं। 13 सितंबर 2025 को ग्वाडालाजारा में फातिमा ने ये जीत हासिल की थी। फातिमा ने मैक्सिको की आइबेरो-अमेरिकानो यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। वह एक मॉडल और डिजाइनर हैं, उन्होंने वर्ष 2018 में टैबास्को में फ्लोर डी ओरोश्का टाइटल भी जीता था।

miss_univers_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles