spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

8 लाख 40 हजार का लालच देकर युवती से ठगे 1,80,850 रुपये

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : साइबर ठगों ने एक युवती को 8 लाख 40 हजार रुपये का लालच देकर उससे 1,80,850 रुपये ठग लिये। अब युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसकी रकम वापस दिलावाये जाने की गुहार लगाई है।

मौ. महेशपुरा, काशीपुर निवासी सीमा पुत्री बदरूद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पास दि. 2.12.2025 की दोपहर के लगभग 2 बजे एक अज्ञात कॉल आई और उसने बताया गया कि आपके 8,40,000 रुपये आये हैं। आपको उसका जीएसटी चार्ज 2 लाख रुपये देना होगा तब आपको उक्त रकम आपके खाते में ट्रान्सफर कर दी जायेगी।

सीमा ने बताया कि उसके बाद उसने उसके बताये गये नम्बर में 20,000 रुपये ट्रान्सफर कर दिये, इसके बाद 15850 रुपये, 15,000 रुपये, 25,000 रुपये, 1,05,000 रुपये ट्रासंफर कर दिये। उसने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उसकी रकम वापस करने की गुहार लगाई है।

सीमा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles