सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड शासन ने सीओ/एएसपी काशीपुर दीपक सिंह सहित 15 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। उत्तराखंड शासन के सचिव शैलेश बगोली ने उक्त के आदेश जारी कर दिये हैं।
सीओ/एएसपी काशीपुर दीपक सिंह को एएसपी टिहरी बनाया गया है। एएसपी टिहरी जोधराम जोशी को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार बनाया गया है।
एएसपी कार्मिक शाहजहां जावेद को एएसपी यातायात निदेशालय बनाया गया है। एएसपी मुख्यालय राजन सिंह को एएसपी पीएसी मुख्यालय बनाया गया है।
एएसपी सीआईडी/विजिलेंस हल्द्वानी कमला बिष्ट को एएसपी प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
हरिद्वार में तैनात विवेक कुमार को एएसपी एसटीएफ बनाया गया है। हरिद्वार में तैनात नरेन्द्र पंत को एसपी (क्षेत्रीय) अभिसूचना हल्द्वानी बनाया गया है।
अभिसूचना मुख्यालय में तैनात जूही मनराल को एएसपी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात अंकुश मिश्रा को एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाया गया है।
देहरादून में तैनात पूर्णिमा गर्ग को एएसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। आईआरबी द्वितीय में तैनात आशीष भारद्वाज को एएसपी सीआईडी मुख्यालय बनाया गया है।
मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात अविनाश वर्मा को एएसपी/मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुख्यमंत्री सुरक्षा बनाया गया है। नैनीताल में तैनात सीओ दीपशिखा अग्रवाल को एएसपी सीआईडी/विजिलेंस हल्द्वानी बनाया गया है।
एसडीआएफ में तैनात शान्तनु पराशर को उप सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। एटीसी हरिद्वार में तैनात अनुषा बडोला को उप सेनानायक एटीसी हरिद्वार बनाया गया है।




