spot_img
spot_img
Monday, March 2, 2026
spot_img

काशीपुर : रामनगर रोड पर लिवाइस के शोरूम में चोरी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चोरों ने रामनगर रोड स्थित लिवाइस शोरूम में चोरी कर ली। पुलिस ने शोरूम के मैनेजर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

लिवाइस शोरूम के मैनेजर चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रामनगर रोड पर टूरिस्ट होटल के सामने लिवाइस (मैच पॉइंटज) ब्रांड का शोरुम है। वह शोरुम में मैनेजर के पद पर नियुक्त हैं। दिनांक 28/2/2026 की सुबह जब उसने शोरुम खोला और उसमें लगे 6 एसी को चालू किया तो उसमे से गर्म हवा आने पर उसने छत पर जाकर चैक किया तो ज्ञात हुआ कि छहः एसी कॉपर के पाईप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किये जा चुके हैं, जिसके कारण भारी नुकसान हुआ है।

चरन सिंह ने पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

चरन सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई गिरीश चंद्र आर्य के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles