spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

काशीपुर : लिवाइस शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने लिवाइस शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोर को चोरी किये कॉपर के पाइप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 01-03.2026 को चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह निवासी किलावली, थाना कुण्डा, जनपद उधम सिंह नगर ने कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर दी कि रामनगर रोड स्थित लिवाइस कंपनी के शोरूम की छत पर लगे एसी के कॉपर पाइप कीमती लगभग 15000 रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस संबंध में कोतवाली काशीपुर में धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु एसएसपी अजय गणपति द्वारा दिए गए आदेश निर्देश क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ बाजपुर विभव सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी – पतारसी करते हुए चोरी गये एसी कॉपर के पाईप के टुकड़ों के साथ मौहम्मद मोबीन (26 वर्ष) पुत्र कमर अली निवासी सुन्नीतारा मस्जिद के सामने, महेशपुरा, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र, कां. गिरीश चंद्र मठपाल तथा देवानंद शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles