spot_img
spot_img
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

काशीपुर : नाबालिग से जबरन ‘धंधा’ करवाने वाले 4 गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से धंधा (अनैतिक देह व्यापार) कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए
2 महिलाओं सहित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि दिनांक 03.03.2026 को शिकायतकर्ता ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 17.05.2025 को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक गायब हो गई थी, आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी नाबालिग लड़की हरियावाला में जाहिद के मकान में हिंदू महिला के साथ रह रही है और उन लोगों ने उसे बंधक बना रखा है और वह उसे जबरदस्ती देह व्यापार करवा कर उसका गैंगरेप भी करते हैं।

उपरोक्त प्रकरण की सूचना कोतवाली आईटीआई पुलिस को प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। जहां से पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को जाहिद, शिवम, शोभा ओर सोमा के कब्जे से बरामद कर वादी की तहरीर पर धारा 65(1)/140(3)/143(1)/127(2) ठछै व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. जाहिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम इस्लामनगर, हरियावाला, कोतवाली कुंडा, जनपद उधम सिंह नगर मूल निवासी सरदारनगर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
2. शिवम पुत्र नेपाल सिंह निवासी महुआखेड़ागंज कोतवाली आईटीआई, काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर मूल निवासी ग्राम मानपुर गजरौला, थाना भगतपुर (उत्तर प्रदेश)
3. सोमा उर्फ जानवी
4. शोभा रानी

पुलिस टीम में कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसआई मीनाक्षी मनराल, पुष्कर भट्ट, एएसआई दीपक चौहान, कां. सुरेंद्र कांबोज, दीपक जोशी, दिनेश, सुनीता कांबोज तथा अर्पिता शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles