spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

केन्द्र ने बदले 9 राज्यों के राज्यपाल/उपराज्यपाल

नई दिल्ली (महानाद) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार की रात को देश के 9 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपालों को बदल दिया है। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख और तमिलनाडु के राज्यपालों को बदला गया है।

पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ल्ी का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है।

तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है।

तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्रका नया राज्यपाल बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।

पूर्व उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का राज्यपाल बनाया गया है।

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles