spot_img
spot_img
Tuesday, May 19, 2026
spot_img

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो हुड़दंगी गिरफ्तार

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : नेहरू कॉलोनी पुलिस ने रंगों के त्योहार होली के दौरान एक युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।

आपको बता दें कि राजीव नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि होली के दौरान कुछ युवकों ने एक युवती के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश था।

एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के सख्त निर्देशों के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और पुलिस ने दबिश देकर दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।

विदित हो कि एसएसपी देहरादून डोबाल ने पहले ही जिले के सभी थानों को निर्देशित किया हुआ है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, नशा और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। इसी क्रम में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून पुलिस ने अपील की है कि त्यौहार खुशियां बांटने के लिए होते हैं, खौफ फैलाने के लिए नहीं। यदि आपके आसपास भी ऐसी कोई घटना होती है, तो डरे नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles