spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

इस मामले में देश का पहला नगर निगम बना काशीपुर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के दूरदर्शी व कुशल मार्गदर्शन एवं मेयर दीपक बाली के निरंतर प्रयासों के चलते आज काशीपुर देश का ऐसा पहला नगर निकाय (नगर निगम) बन गया, जहां शहर की छोटी से छोटी गली में जाकर भी कूड़ा गाड़ी कूड़ा एकत्र कर पाएगी। इस गाड़ी का नाम रखा गया है ‘गली यान’ जिसका निर्माण खुद मेयर दीपक बाली ने अपने तीन माह के परिश्रम और मार्गदर्शन में विशेषज्ञों से करवाया है।

मेयर दीपक बाली ने बताया कि इस गली यान को छोटी से छोटी गली में भी ले जाया जा सकेगा और उस गली से वापसी के लिए मुड़ने की भी कोई जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसकी ड्राइविंग सीट खुद ही घूम जाएगी। अभी तक देश के किसी भी नगर निकाय में ऐसी गाड़ियां नहीं है। ई- ट्रॉली कार्ट नाम की इस गाड़ी से काशीपुर नगर निगम को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ काशीपुर बनाने में नई ताकत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नैनी पेपर्स लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड के तहत दिए गए 50 लाख की सहायता के चलते काशीपुर नगर निगम को आधुनिक वाहनों की यह सौगात उपलब्ध हुई है, जिसके लिए उन्होंने, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सभी पार्षद गणों एवं नगर निगम कर्मचारियों ने शहर की जनता की ओर से पूरे नैनी पेपर्स लिमिटेड के परिवार एवं प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।

आज नगर निगम में नैनी पेपर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई 10 ई-रिक्शा टिपर (चार अलग-अलग डिब्बों सहित – गीला, सूखा, सेनेटरी एवं प्लास्टिक कचरा) तथा 19 ई-ट्रॉली कार्ट (संकरी गलियों में कचरा संग्रहण हेतु) दी गई गाड़ियों के लोकार्पण एवं हस्तांतरण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर दीपक बाली ने कहा कि पूरा काशीपुर मेरा बेडरूम है लिहाजा मैं उसे साफ स्वच्छ और सुंदर बना कर ही छोडूंगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन सड़कों पर कूड़ा डालने वाले लोगों को रोकने वालों की संख्या ज्यादा हो जाएगी उसी दिन यह शहर साफ और स्वच्छ हो जाएगा।

उन्होंने नैनी पेपर्स परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सीएसआर फंड के द्वारा काशीपुर नगर निगम की मदद करने का अनुरोध किया और कहा कि हम चाहते हैं कि नैनी पेपर्स काशीपुर नगर निगम का सफाई एम्बेसडर हो जाए। मेयर ने कार्यक्रम में उपस्थित शहर के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के समक्ष कहा कि क्या द्रोणा सागर और चैती मेला परिसर को शानदार बनाने के लिए नगर निगम उसे अपने हाथ में ले ले? इस पर सभी लोगों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति व्यक्त कर दी।

नैनी पेपर लिमिटेड के एमडी पवन अग्रवाल ने कहा कि यह काशीपुर का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि उसे दीपक बाली जैसा कर्मयोगी मेयर मिला है जिसके अंदर बहुत कुछ करने का जज्बा है और उनके सपनों की उड़ान बहुत ऊंची है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नैनी पेपर्स लिमिटेड नगर निगम को हमेशा आर्थिक मदद देता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सोच अच्छी होनी चाहिए पैसे की कोई कमी नहीं होती।

कार्यक्रम में पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, मुक्ता सिंह, देवेंद्र कुमार जिंदल, अनुराग अग्रवाल, अनुज सेठ, अनिल डाबर, हरिओम अग्रवाल, विकास जिंदल, पंकज टंडन, गौड़ सभा अध्यक्ष अनिल शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रकाश नेगी, विकास अग्रवाल, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विवेक सिंह, मयंक अग्रवाल, विजय कुमार जिंदल, भाजपा नेता मोहन बिष्ट, मंजू यादव, ईश्वर चंद्र गुप्ता, सुखविंदर सिंह, केवल कृष्ण छाबड़ा, मुकेश चावला, मनीष चावला, राजकुमार यादव, अमन बाली, राजीव घई, चक्रेश जैन, रेखा जिंदल, अभिषेक गोयल, ऋचा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अवनीश चौहान, कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, मुकेश पाहवा, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, योगेश कुमार बिश्नोई, शेष कुमार सितारा, जेपी अग्रवाल, पार्षद वैशाली गुप्ता, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी, अनिता कंबोज, विजय बॉबी, मोनीष आशी, जयदीप ढोंडियाल, अनूप प्रताप, सादिक हुसैन, कुलदीप शर्मा, संजय शर्मा, सुरेश सैनी, गुंजन प्रजापति, राशिद फारूकी, मनोज जग्गा, सोनू सिंह, सीमा सागर, शशांक सिंह, प्रियंका अग्रवाल, कविता यादव, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार, शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार द्वारा किया गया और प्रस्तुतीकरण शाव्यासं एग्रोनिक्स कंपनी के डायरेक्टर शशांत विजय द्वारा किया गया नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने नैनी परिवार सहित सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles