काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसे जान से मारने की धमकी देने व गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ग्राम रामनगर, काशीपुर निवासी तरसेम सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1 अप्रैल 2026 की दोपहर के 3.15 बजे उसे पता चला कि सुमित पुत्र हरद्वारी, अमित पुत्र हरद्वारी राजेश पुत्र बालकिशन, राजू मुखर्जी पुत्र भोला मुखर्जी विपुल कुमार की गाड़ी का पीछा करते हुये काशीपुर जा रहे हैं।
तरसेम सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे हरजोत सिंह के साथ मोटर साइकिल से विपुल कुमार की मदद के लिये गया तो यामाहा एजेंसी के पास तिराहे पर गाड़ी चला रहे अमित ने उसे टक्कर मारने का प्रयास किया गया तथा गालियां व धमकियां देते हुये डन्डे लेकर उसे मारने पीटने की नीयत से पीछा किया।
तरसेम सिंह ने बताया कि इसके बाद विपुल कुमार और वह विपुल कुमार के घर जा रहे थे तो अमित और राजू मुखर्जी ने अपनी महिन्द्रा टीयूवी से विपुल कुमार का रास्ता रोक लिया और पुनः गाली गलौच व धमकी देते हुये कहा कि रामपुर और काशीपुर में दर्ज मुकदमें वापिस ले ले। जैसे ही विपुल गाड़ी से नीचे उतरा तो अमित ने विपुल कुमार को जान से मारने की धमकी दी है।
तरसेम सिंह ने बताया कि उपरोक्त सभी के विरुद्ध थाना टांडा, रामपुर में विपुल की पत्नी प्रियंका द्वारा मुकदमा लिखवाया था, जिसमें सुमित जमानत पर है और वह उसमें गवाह है। विपुल द्वारा थाना काशीपुर में भी एक मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। इस कारण ये सभी लोग रंजिश रखते हैं और उसे व विपुल कुमार व उनके परिवार को नुकसान पहुचाना चाहते हैं। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
तरसेम सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुमित, अमित और राजू के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज सिंह धोनी के सुपुर्द की है।



