spot_img
spot_img
Friday, April 17, 2026
spot_img

काशीपुर नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर धन उगाही, विभागीय संलिप्तता की संभावना प्रबल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है। नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आयें और किसी को नौकरी के नाम पर पैसे न दें।

उक्त मामले में नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विभिन्न स्तरों से संज्ञान में आया है कि कतिपय संगठित गिरोह द्वारा नगर निगम में नियुक्ति दिलाये जाने हेतु नगर के भोले-भाले नवयुवकों को प्रलोभन देते हुये उनसे अवैध रूप से धन उगाही की जा रही है, जिसके कारण नगर निगम की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। ऐसे मामलों में विभागीय संलिप्तता की सम्भावना भी संज्ञान में आयी है।

इस सम्बन्ध में आमजन को अवगत कराते हुये अनुरोध करना है कि नगर निगम स्तर से इस प्रकार की किसी भी नियुक्ति का कोई प्राविधान नहीं हैं। अपितु नियुक्तियों के सम्बन्ध में शासन स्तर से ही विज्ञप्ति जारी की जाती है। नगर के सभी सम्मानित जन इस प्रकार के प्रकरणों में स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से नगर निगम में जानकारी प्राप्त कर किसी भी प्रकार के अवैध उगाही से अपना बचाव करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles