spot_img
spot_img
Friday, May 1, 2026
spot_img

पॉलीटेक्निक के पास युवक के साथ मारपीट, अपहरण की कोशिश

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने 3 युवकों पर उसके साथ मारपीट करने, अपहरण की कोशिश करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरुकर दी है।

रॉयल इन्क्लेव, काशीपुर निवासी कुनाल चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 29.04.2026 की दोपहर के लगभग 12ः30 बजे वह पॉलीटेक्निक, काशीपुर गया था, तभी वहां पर चेलू, इस्मित और एक अज्ञात लड़का आल्टो कार से आये और आकर कार को उसकी मोटर साईकिल के पीछे लगा दिया।

कुनाल ने बताया कि काफी दूरी तक पीछा करने के उपरान्त चेलू ने अपनी कार उसकी मोटर साईकिल के आगे लगा कर मोटर साईकिल रुकवा दी और चेलू, इस्मित उसे जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। जब उसने बैठने से मना किया तो उक्त युवकों ने चाकू निकाल कर उसके ऊपर प्रहार कर दिया, इस्मित ने डंडे से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल भी हो गया।

कुनाल ने बताया कि उसका शोर सुन कर पास पड़ोस के कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बामुश्किल बचाया, वरना उक्त तीनों किसी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते थे। उक्त तीनों जाते-जाते उसे धमकी देकर गये हैं कि वे उसे जिन्दा नहीं छोडेंगे।

कुनाल चौधरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 126(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई कौशल सिंह भाकुनी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles