पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : नवनियुक्त कोतवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिष्टाचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने कोतवाल का स्वागत किया। वहीं, कोतवाल ने नशा व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने का भरोसा दिलाया तथा आम जनमानस से सहयोग की अपील की।
जसपुर कोतवाली के नवनियुक्त कोतवाल राजेश पांडेय द्वारा कोतवाली परिसर में शिष्टाचार गोष्टी का आयोजन किया जिसमें कोतवाली क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानगण, सभासदगण, नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड सदस्यों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, पत्रकारों तथा अन्य गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। कोतवाल ने सभी लोगों से परिचय किया। मौजूद लोगों ने उनका भव्य स्वागत कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया एवं उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
कोतवाल राजेश पांडेय ने लोगों द्वारा बताई गईं समस्याओं व दिए गए सुझावों को गंभीरता से समाधान का भरोसा दिलाया। कोतवाल ने कहा कि सब का सम्मान होगा लेकिन काम कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा। उसमें किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को हर हाल में सुचारु रखा जाएगा। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालन तथा ट्रिपल राइडिंग करने वालों, बिना पंजीकरण ई-रिक्शा तथा दाहिनी तरफ जाली ना लगाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र की सड़कों पर सफेद पट्टी द्वारा स्पष्ट मार्किंग कराई जाएगी, ताकि वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े हों और यातायात बाधित न हो। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष गुरमेज सिंह, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, समीर परवेज, पराग अग्रवाल, रईस अहमद, प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक सिद्धू, डॉक्टर गुलाब सिंह राणा, विजय जोशी सहित पुलिस विभाग से एसएसआई जावेद मलिक, उप निरीक्षक हरीश आर्य, गणेश दत्त भट्ट, संतोष देवरानी, रुचिका चौहान, भूपाल राम पौरी आदि मौजूद रहे।
जसपुर में चोरों ने एक ही रात में कर ली दो स्थानों पर चोरी कर
जसपुर : शुक्रवार 8 मई की रात्रि में अज्ञात चोर वार्ड नंबर 3 मंशा पट्टी निवासी निवासी भूप सिंह पुत्र बलवीर सिंह की पशुशाला से 2 मोटरें तथा अन्य सामान चोरी करके ले गए। वहीं, दूसरी चोरी में अज्ञात चोर गोविंद सिंह की प्लास्टिक कटर की मोटर व कार का बैटरा चुरा ले गए।



