spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पाटल से जानलेवा हमला करने वाली सास-बहू गिरफ्तार

जसपुर (महानाद) : पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पाटल से जानलेवा हमला करने वाली सास-बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सहित 5 भाई-चचेरे भाई फरार चल रहे हैं।

आपको बता दें कि न्यायिक मजिस्ट्रेट जसपुर द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम के संबंध में अभियुक्त सुखविन्दर सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी भोगपुर डाम नं.2, जसपुर के विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था, जिसमे दिनांक 16.05.2026 की तिथि नियत है। दिनांक 15-05-2026 को मुखबिर खास से वारण्टी सुखविन्दर के अपने घर पर होने की सूचना पर एसआई गोविन्द सिंह मेहता व कां. सुभाष डुंगरियाल द्वारा उक्त वारंट की तामील हेतु सुखविन्दर के घर पर गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई।

सुखविन्दर सिंह अपने घर के आँगन में खडा था, सुखविन्दर सिंह को उसके विरुद्ध जारी वारण्ट के सार से अवगत कराते हुए उसके घर के आँगन मंे ही पकड़ लिया कि इतने में सुखविन्दर सिंह ने जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी माँ शिलो कौर पत्नी मंजीत कौर भाई मंगत सिंह, चचेरे भाई संदीप सिंह तथा राजू सिंह पुत्र स्व. बन्ता सिंह, जगपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जीत सिंह आदि को बुला लिया।

उक्त सभी ने सुखविन्दर सिंह को गिरफ्त से छुड़ाने के लिए पुलिस टीम को एकराय होकर घेर लिया, उनमें से किसी के हाथ में डन्डे व किसी के हाथ मे पाटल थी और वे पुलिस टीम को गाली गलौच कर चीखते हुए सुखविन्दर सिंह को छोड़ने के लिए कहने लगे। ये सभी लोग सुखविन्दर को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमलावर हो गये।

पुलिस टीम गिरफ्तारशुदा सुखविन्दर सिंह को किसी तरह लाने लगी तो उपरोक्त सभी द्वारा एकराय होकर पुलिस टीम पर लाठी डन्डों से हमला कर पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई। संदीप सिंह के द्वारा पाटल से पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा वार कर दिया, जिससे एसआई गोविन्द मेहता और सुभाष डुंगरियाल ने किसी तरह खुद को बचाया। यदि पुलिस टीम पाटल के जानलेवा हमले से खुद को नहीं बचाती तो उपरोक्त लोग पुलिस टीम को जान से मार देते।

मामले में एसएसपी अजय गणपति द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुये प्रकरण मे अभियोग दर्ज करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाल जसपुर को पुलिस टीम गठित कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये। एसआई गोविन्द सिंह मेहता चौकी प्रभारी पतरामपुर, कोतवाली जसपुर द्वारा कोतवाली जसपुर में धारा 109, 121, 127(2), 132, 190, 191(2), 191 (3), 221, 324, 351 (2), 352, 3(5) बीएनएस बनाम सुखविन्दर सिंह व अन्य 6 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त दो अभियुक्ताओं (सास-बहू) को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया
1-शीलो कौर पत्नी स्व. बिशन सिंह निवासी भोगपुर डाम नम्बर 2, जसपुर।
2-मंजीत कौर पत्नी सुखविन्दर सिंह निवासी उपरोक्त।

फरार अभियुक्तो का विवरण –
1-सुखविन्दर सिंह,
2-मंगत सिंह,
3-संदीप सिंह,
4-राजू सिंह,
5-जगपाल सिंह उर्फ जस्सा

फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है और गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

पुलिस की सही कार्यवाही में भी कुछ लोग द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक तथ्यों के आधार पर पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से तथ्यहीन कमेन्ट कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हि कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles