spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

क्रिकेट खेल रहे बच्चों को तीन लोगों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर किया घायल

काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर क्रिकेट खेल रहे उसके भतीजे व उसके दोस्त को बेसाबॉल के बैट से पीट-पीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। दोनों बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वाल्मीकि बस्ती, महेशपुरा, काशीपुर निवासी राम कुमार पुत्र मंगला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका नाबालिग भतीजा सामर्थ्य (15 वर्ष) दिनांक 16.5.2026 को मधुवन पार्क में किकेट खेलने गया था। सामर्थ्य पार्क में अपने दोस्त लावेश कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी मधुबन नगर, काशीपुर के साथ किकेट खेल रहा था कि तभी शाम के लगभग 7.15 बजे शमशेर सिंह उर्फ शेरा, गोरा पुत्रगण बलविन्दर सिंह निवासी पवार रिसोर्ट के सामने, काशीपुर, रिजवान उर्फ सुक्खा पुत्र इस्लाम सैफी निवासी अहरपुरा, महुआखेड़ा गंज, आईटीआई, काशीपुर अपने हाथों में बेसबॉल के डण्डे लेकर आये तथा उसके भतीजे सामर्थ्य व लावेश कुमार को गाली देते हुए कहने लगे कि तुम यहाँ क्यों खेलने आते हो।

राम कुमार ने बताया कि जब सामर्थ्य ने उनसे कहा कि भैय्या यह तो खेलने की जगह है, यहाँ तो कोई भी खेल सकता है तो यह सब लोग नाराज हो गये और कहने लगे कि तुम लोग ऐसे नहीं मानोगे, इतना कहते हुये तीनों ने सामर्थ्य व लावेश कुमार को बेसबॉल के डण्डों से मारना शुरू कर दिया, जिससे सामर्थ्य के बायें पैर के घुटने की हड्डी टूट गयी तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आयी है तथा लावेश कुमार के भी सिर पर तथा शरीर पर चोटें आयी हैं।

राम कुमार ने बताया कि इस घटना को वहाँ से गुजर रहे आनन्द कुमार वर्मा, बलराम प्रजापति आदि लोगों ने देखा है। मौके पर शोर होने पर वहाँ पर और भी बहुत से लोग इकट्ठा हो गये। लोगों के इकट्ठा होने पर उपरोक्त तीनों लोग यह कहते हुये वहाँ से गाली देते हुए भाग गये कि आज तो तुम बच गये हो, आईन्दा यदि यहाँ खेलने आये तो मौका मिलते ही जान से मार देंगे।

राम कुमार ने बताया कि उसका भतीजा सामर्थ्य व लावेश कुमार 2 अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। उसने उक्त तीनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

रामकुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 117, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह सामन्त के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles