spot_img
spot_img
Sunday, June 7, 2026
spot_img

594 नशे की गोलियों के साथ महिला अपने साथी के साथ गिरफ्तार

किच्छा (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस ने 594 प्रतिबंधित नशीली गोलियों व 35,300 रुपये साथ एक महिला को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में नशे के अवैध कारोबार और अंतरराज्यीय तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 16.05.2026 को एसपी रुद्रपुर व सीओ सितारगंज के निर्देशन में किच्छा कोतवाल रवि सैनी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान किच्छा पुलिस ने बंदिया क्षेत्र में सरदारों वाली गली से जसवीर कौर (50 वर्ष) पत्नी स्व. सतीश कुमार तथा विरेंद्र (32 वर्ष) पुत्र स्व. कुलवंत सिंह निवासीगण बंडिया, वार्ड नंबर 5, सरदारों वाली गली, किच्छा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 594 नशे की गोलियां तथा 35,300 रुपये नगद बरामद किये गये। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में कोतवाल रवि सैनी, एसआई मनोज कुमार सिंह, दीपक जोशी, कां. देवराज, हरेंद्र धामी तथा रेखा आर्य शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles